Career Guide

ChatGPT से Resume कैसे बनाएँ? Freshers के लिए Step-by-Step तरीका और तैयार Prompt

लेखक Fast-Tech Team21 Nov 20262 मिनट में पढ़ें
चैटजीपीटी से रिज़्यूमे कैसे बनाएँ – फ़ास्ट-टेक कंप्यूटर एजुकेशन, सागर

Read in English: How to Make a Resume with ChatGPT

अच्छा resume नौकरी का पहला दरवाज़ा है। अब ChatGPT जैसे AI tools की मदद से आप कुछ ही मिनटों में साफ़-सुथरा resume बना सकते हैं — बस सही तरीके से पूछना आना चाहिए।

Step 1: अपनी जानकारी तैयार रखें

  • नाम, फ़ोन, email, शहर
  • पढ़ाई: कक्षा/डिग्री, साल, प्रतिशत
  • Skills: Tally, Excel, typing speed, Canva वग़ैरह
  • Certificate, internship या project
  • किस नौकरी के लिए apply कर रहे हैं

Step 2: ये Prompt ChatGPT में डालें

“तुम एक HR expert हो। नीचे दी जानकारी से fresher के लिए एक पेज का professional resume इंग्लिश में बनाओ। Sections: Career Objective (2 लाइन), Skills, Education, Certifications, Projects, Personal Details। Skills ऊपर रखो और भाषा सरल रखो। नौकरी: [नौकरी का नाम], शहर: [शहर]। मेरी जानकारी: [अपनी जानकारी]।”

Step 3: जवाब सुधारें

पहला जवाब मिलने के बाद लिखें: “Career objective को [नौकरी] के हिसाब से बदलो”, “Skills को bullet में छोटा करो”। यही Prompt Engineering है।

Step 4: Word या Canva में design करें

Text को MS Word या Canva के resume template में डालें। साफ़ font, एक रंग और एक पेज रखें। PDF बनाकर भेजें। Canva सीखने के लिए पढ़ें: Canva कैसे सीखें।

Resume की आम ग़लतियाँ

  • झूठी skill या नकली अनुभव लिखना — interview में पकड़ा जाता है।
  • AI का जवाब बिना पढ़े भेज देना।
  • Spelling की ग़लतियाँ और बहुत लंबा resume।
  • फ़ाइल का नाम “resume final new.pdf” रखना — अपने नाम से रखें।

नौकरी की पूरी तैयारी के लिए पढ़ें: नौकरी के लिए Ready कैसे बनें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ChatGPT से बना resume चलेगा?

हाँ, अगर उसमें आपकी सच्ची जानकारी है और आपने उसे ध्यान से जाँचा है।

Resume हिंदी में बनाएँ या इंग्लिश में?

ज़्यादातर private नौकरियों में इंग्लिश resume चलता है। सरल इंग्लिश रखें।

AI tools से office का काम तेज़ करना सीखें

सागर में या online। ChatGPT & AI Prompting कोर्स · Placement मदद · WhatsApp: +91 70675 38897

Fast-Tech logo
Fast-Tech टीम, सागर2010 से 95,000+ स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर और काउंसलर।
Google + Justdial reviews

Rated 5.0 ★ by our students

7,500+ratings and reviews on Google and Justdial
from students at our Sagar centres
WhatsApp